सोलन गए किसानों ने जानी फूलों की हाईटेक खेती
संवाद सूत्र, कालसी: फूलों की हाईटेक खेती की तकनीक सीखने को हिमाचल के सोलन भ्रमण पर गए जौनसार क्षेत्
संवाद सूत्र, कालसी: फूलों की हाईटेक खेती की तकनीक सीखने को हिमाचल के सोलन भ्रमण पर गए जौनसार क्षेत्र के 20 किसानों का दल प्रशिक्षण प्राप्त कर शुक्रवार को वापस लौटा। अब क्षेत्र के किसान फूलों की हाईटेक खेती कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकेंगें।
सोलन गए किसानों का नेतृत्व कर रहे भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून के अन्वेषक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जेएमएस तोमर ने कहा तीन दिवसीय सोलन-हिमाचल भ्रमण पर गए किसानों ने वहां औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में प्रशिक्षण प्राप्त कर फूलों की हाईटेक खेती की तकनीक जानी। वानिकी विश्वविद्यालय के फ्लोरीकल्चर विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश भल्ला व डॉ. यशवंत ¨सह परमार ने जौनसार के किसानों को औषधीय एंव सुगंधित पौधों व मौन पालन की व्यवसायिक खेती का प्रशिक्षण दिया। संस्थान के विशेषज्ञों ने ग्रामीण किसानों को फूलों की हाईटेक खेती के साथ मशरुम खेती की तकनीक भी बताई। विशेषज्ञों ने पादप रोग पर विस्तृत चर्चा के बाद कम खर्च में रासायनिक व जैविक विधि से फसलों के विभिन्न रोग पर नियंत्रण करने की जानकारी दी। मृदा परीक्षण पर डॉ. उदय शर्मा ने किसानों को मिट्टी की जांच के साथ उसमें पोषक तत्वों की महत्वता बताई। सोलन में प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस गांव लौटे किसानों ने अन्य लोगों से हाईटेक खेती तकनीक के अनुभव साझा किए। भ्रमण दल में डा. राजेश कौशल, रविश, धर्म ¨सह राय, मेघराम, गीताराम शर्मा, जीवन राम, संतू व ज्ञान ¨सह आदि शामिल रहे।