स्टोव फटने से झुलसी महिला की मौत
विकासनगर: थाना सहसपुर अंतर्गत शंकरपुर गांव में मंगलवार को स्टोव फटने से झुलसी महिला की शुक्रवार को
By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 07:00 PM (IST)
विकासनगर: थाना सहसपुर अंतर्गत शंकरपुर गांव में मंगलवार को स्टोव फटने से झुलसी महिला की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सहसपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार स्वर्ण कौर (32) पत्नी सुरेश कुमार निवासी शंकरपुर मंगलवार को घर में खाना बना रही थी, तभी स्टोव फटने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिनों तक चले उपचार के बाद शुक्रवार को महिला को महिला को नहीं बचाया जा सका। शुक्रवार को महिला की मौत की सूचना पर सहसपुर पुलिस ने देहरादून जाकर शव का पंचनामा भरा। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें