सेंट लारेंस हाईस्कूल का दबदबा
संवाद सूत्र, मसूरी: नगर के क्षेत्रीय माध्यमिक स्कूलो 15वीं एथेलिटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन सेंट ल
संवाद सूत्र, मसूरी: नगर के क्षेत्रीय माध्यमिक स्कूलो 15वीं एथेलिटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन सेंट लारेंस हाईस्कूल 16 स्वर्ण और 14 रजत पदक के साथ पहले स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के सीनियर बालिकाओं की 5000 मी. दौड़ में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की राधा, सनातन गर्ल्स इंटर कॉलेज की काजल ने रजत और निर्मला इंटर कालेज की मोनिका राणा ने कांस्य जीता। 800 मीटर दौड़ में मसूरी गर्ल्स की राधा ने स्वर्ण, सनातन गर्ल्स की काजल ने रजत और पूजा मेलवान ने कांस्य जीता। गोला फेंक में सनातन गर्ल्स की हिमानी रावत ने स्वर्ण, निर्मला इंटर कॉलेज की आकृति रतूड़ी ने रजत और सनातन की प्रियंका टम्टा ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में सनातन गर्ल्स की अंजलि शाह ने स्वर्ण, मसूरी गर्ल्स की प्रियंका नेगी ने रजत और रवीना ने कांस्य जीता।
सीनियर बालकों की 800 मी. दौड़ में सेंट लॉरेंस के कमल शाह ने स्वर्ण, निर्मला के सौरभ ने रजत, घनानंद के दिपुल पंवार ने कांस्य जीता। गोला फेंक में घनानंद के आशीष चंद ने स्वर्ण, निर्मला के दिल बहादुर ने रजत और संस्कृत महाविद्यालय के अरविंद ने कांस्य जीता।
जूनियर बालकों की 3000 मी. दौड़ में सेंट लॉरेंस के कृष्णा ने स्वर्ण, रमादेवी के विनोद रावत ने रजत और संस्कृत महाविद्यालय के सौरभ नौटियाल ने कांस्य पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में सेंट लॉरेंस के प्रदीप नेगी ने स्वर्ण, घनानंद के विपिन सिंह ने रजत और सेंट लॉरेंस के कृष्णा ने कांस्य जीता।जूनियर बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में सेंटलॉरेंस की पूजा नेगी ने स्वर्ण, रीमा ने रजत और मसूरी गर्ल्स की हर्षि ने कास्य जीता।800 मी. दौड़ में मसूरी गर्ल्स की हर्षि ने स्वर्ण, सेंटलॉरेंस की अनिता ने रजत और बबिता ने कांस्य पदक जीता।सबजूनियर बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में सेंटलॉरेंस की निशिता शाह ने स्वर्ण, सृष्टि रावत ने रजत और मसूरी गर्ल्स की आशा ने कांस्य जीता। इसी के बालकों की 400 मी. दौड़ में सेंटलॉरेंस के रजित ने स्वर्ण, रमादेवी के अमित ने रजत और राहुल ने कांस्य जीता। इससे पूर्व सर्वे मैदान में प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने ध्वज फहराकर किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।