भाजपा विधायकों को साजिशन फंसा रही सरकार: भट्ट
राज्य ब्यूरो, देहरादून विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सर
राज्य ब्यूरो, देहरादून
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा विधायकों को साजिशन फंसा रही है और उन्हें जेल में डालने का कुचक्र रच रही है।
एक बयान में भट्ट ने कहा कि सरकार प्रतिशोध की भावना से लगातार भाजपा विधायकों का उत्पीड़न कर रही है। पहले भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को रुद्रपुर दंगों में फंसाने का प्रयास किया गया और फिर लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फत्र्याल एवं 40 कार्यकर्ताओं को अकारण ही अल्मोड़ा जेल में ठूंस दिया गया। अब सरकार एक और भाजपा विधायक के पीछे लग गई है। यहां तक कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता की धौंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय नेताओं एवं मंत्रियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस डरा-धमका कर भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की आवाज दबा नहीं सकती।