Move to Jagran APP

कांग्रेस में 11 महिलाओं का ओहदा बढ़ा

राज्य ब्यूरो, देहरादून रक्षा बंधन के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने 11 महिला का

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 01:00 AM (IST)
कांग्रेस में 11 महिलाओं का ओहदा बढ़ा

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

रक्षा बंधन के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने 11 महिला कार्यकर्ताओं को तोहफे से नवाजा है। उनका ओहदा बढ़ाते हुए प्रदेश पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। जिला और शहर अध्यक्षों को भी जिला और शहर कांग्रेस कमेटी में अधिक प्रतिनिधित्व देने को कहा गया है। पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने के लिए तीन माह तक नि:शुल्क सदस्यता अभियान चलाने का फैसला भी लिया है।

प्रदेश पदाधिकारी के लिए चयनित महिलाएं विभिन्न जिलों, वर्गो और समुदाय से हैं। पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह कदम उठाया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं गरिमा दसौनी व मुक्ता सिंह को प्रदेश प्रवक्ता, अनुराधा जोशी, बीना जोशी, रीता पुष्पवाण, नजमा खान, कमला कश्यप व सुनीता बिष्ट को प्रदेश सचिव, उमा गोगना, सुषमा किरन, परिणीता बडोनी को प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत किया गया है।

इनसेट-

निर्मला समेत भाजपा नेताओं पर आज होगी एफआइआर

देहरादून: रक्षाबंधन पर्व के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्टिंग आपरेशन प्रकरण में भाजपा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने से गुरेज किया। पार्टी अब रविवार को शहर कोतवाली में केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के सचिव के स्टिंग आपरेशन प्रकरण में भाजपा की ओर से मूल सीडी व उपकरण मुहैया नहीं कराए जाने पर एफआइआर दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। इससे पहले प्रदेश संगठन की ओर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी पत्र भेजा जा चुका है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि शनिवार को रक्षाबंधन पर भाजपा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने से गुरेज किया गया। रविवार को भाजपा के केंद्रीय नेताओं समेत कई नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.