सरकार आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सीएम
राज्य ब्यूरो, देहरादून मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कल्याण
राज्य ब्यूरो, देहरादून
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट द्वारा महिला कल्याण कोष के गठन को पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, इसके साथ ही महिला आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कल्याण के लिए अन्य योजनाएं भी शुरू की जा रही हैं। जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्कूल में बच्चों को पढ़ाना चाहती हैं, उनके लिए भी योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को बीजापुर अतिथि गृह में आगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने सभी महिला आगनबाड़ी कार्यकत्रियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला आगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की लगभग सभी मागों को मान लिया गया है तथा मानदेय वृद्धि की माग के संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजा जा रहा है। इस अवसर पर काग्रेस नेता आशा डोबरियाल शर्मा, आगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की प्रातीय अध्यक्ष रेखा नेगी, प्रांतीय महामंत्री सुशीला खत्री आदि उपस्थित थे।