अब पुलिस अफसरों को ओएसडी बनाने की होड़
राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश सरकार में सेवानिवृति के बाद आइएएस अधिकारियों को उनकी सेवाओं के मद्देन
राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश सरकार में सेवानिवृति के बाद आइएएस अधिकारियों को उनकी सेवाओं के मद्देनजर विभिन्न संस्थाओं व आयोगों में तैनाती दी जाती रही है। अब इस कड़ी में पुलिस अधिकारियों को भी उनकी सेवानिवृति के पश्चात फिर से उनकी सेवाएं ली जा रही हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री सुरक्षा में सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात रहे रणवीर सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा शुक्रवार को डीआइजी पद से सेवानिवृत हुए एसके शुक्ला को भी मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में तैनात करने की कवायद चल रही है।
प्रदेश में राज्य गठन के बाद कोई भी सरकार रही हो, पुराने अधिकारियों को उनकी सेवा का फल देने की परंपरा चलती रही है। इनमें से कई अधिकारी ऐसे रहे हैं जिनके हिस्से उपलब्धि के नाम पर कोई ठोस कार्य नहीं होता, बावजूद इसके सरकार से निकटता का फल उन्हें विभिन्न आयोगों में नियुक्ति के रूप में मिलता रहा है। अब पुलिस से सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों पर भी सरकार की कृपा दृष्टि पड़ रही है। इसी कड़ी में हाल ही में सेवानिवृत हुए रणवीर सिंह को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। इसके अलावा डीआइजी सतीश शुक्ला को भी ओएसडी बनाने की तैयारी है।
वेला को सेवा विस्तार
देहरादून: शासन ने एएसपी के पद पर तैनात टीडी वेला की सेवाओं को देखते हुए उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।