Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधाओं पर वाद करेंगे दायर

देहरादून: रूलक संस्था के संचालक पद्मश्री अवधेश कौशल ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से प्रदेश हित में सरकारी

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:37 PM (IST)

देहरादून: रूलक संस्था के संचालक पद्मश्री अवधेश कौशल ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से प्रदेश हित में सरकारी सुविधाएं वापस करने का आग्रह किया। अन्यथा उन्होंने इस मामले में उच्च न्यायालय में वाद दायर करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सरकारी सुविधाओं के त्यागने के निर्णय का स्वागत किया व इसे प्रदेश हित में बताया।

loksabha election banner

शनिवार को जारी प्रेस बयान में पद्मश्री अवधेश कौशल ने कहा कि सरकार को पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधाओं पर मानक तय करने चाहिए। कर्ज से जूझ रहे नवोदित प्रदेश पर पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधाएं अनावश्यक बोझ डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी ने सरकारी आवास की सुविधा नहीं ली थी, क्योंकि उनका यहां स्वयं का आवास था। श्री कौशल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, नारायण दत्त तिवारी, बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी से सरकारी सुविधाएं वापस करने की अपील की। नहीं तो विवश होकर उन्हें इसके लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.