-¨हदी के साथ छू लिया सफलता का आसमान
जागरण संवाददाता, देहरादून: नकरौंदा के आदित्य ममगाईं के कदम अभी रुके नहीं हैं। सिविल सर्विसेज परीक्षा
जागरण संवाददाता, देहरादून: नकरौंदा के आदित्य ममगाईं के कदम अभी रुके नहीं हैं। सिविल सर्विसेज परीक्षा में 308वा स्थान हासिल करने के बाद भी वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें लक्ष्य बस आइएएस बनना है। तभी अब फोकस अगले पेपर पर है।
जनपद चमोली के नंदप्रयाग के सकंड गाव निवासी आदित्य की प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर सुमाड़ी भरदार( टिहरी गढ़वाल) से हुई। देहरादून स्थित श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने डीबीएस पीजी कॉलेज से बीएससी और एमएससी फिजिक्स किया। 2008 में उन्हें बतौर वैज्ञानिक डीआरडीओ में सेवा करने का मौका मिला। वह शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देखा करते थे। इसलिए वैज्ञानिक पद पर कार्यरत होने के बावजूद सिविल सर्विसेज की तैयारी में कमी नहीं छोड़ी। हिन्दी बैकग्राउंड का होने के कारण उन्हें शुरू में कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। लेकिन हिम्मत कभी नहीं हारी। उन्होंने बताया कि एलएम त्रिपाठी और सुशील के मार्गदर्शन में उन्होंने तैयारी शुरू की। 308वीं रैंक में उन्हें आइएएस कैडर मिलने की संभावना कम है। तभी संतुष्टि का भाव नदारद है। उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। लक्ष्य अब आइएएस है। उनकी सफलता का समाचार सुनते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके पिता बुद्धिबल्लभ ममगाई, मा अनिता ममगाई और दोनों छोटे भाईयों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।