विकासनगर में हर हाथ में पालिथीन
विकासनगर: नगर क्षेत्र में पालिथीन पर अंकुश का पालिका प्रशासन का दावा फेल साबित हो रहा है। पालिका कार
विकासनगर: नगर क्षेत्र में पालिथीन पर अंकुश का पालिका प्रशासन का दावा फेल साबित हो रहा है। पालिका कार्यालय के पास ही तमाम फल-सब्जी विक्रेता धड़ल्ले से पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बीते दिनों नगर पालिका ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें कुछ पॉलिथीन जब्त भी की गई, लेकिन उसके बाद जिम्मेदार खामोश हो गए और व्यवस्था अपने वही पुराने ढर्रे में आ गई। हालत यह है कि पालिका कार्यालय के बराबर में बुधवार को लगने वाली सब्जी मंडी पैठ में दुकानदार खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके बाद भी पालिका प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उधर, नगर पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल के अनुसार पालिका प्रशासन ने नगर को पॉलिथीनमुक्त करने को कई बार अभियान चलाया, दुकानों व ठेलीवालों के यहां से पॉलिथीन भी जब्त की, लेकिन उसके बाद भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। पॉलिथीन पर अंकुश को अब उपभोक्ता का चालान किया जाएगा।