संक्षिप्त समाचार
जोशी बने बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक देहरादून: प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय
जोशी बने बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक
देहरादून: प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदीप जोशी को काग्रेस के बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर मनोनीत किया है। श्री जोशी इससे पूर्व काग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। श्री जोशी वतर्मान में डीएवी महाविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामनगर के धरमपुर ओलिया निवासी, 10 असम राइफल्स के जवान विजय रावत के शहीद होने पर पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शाति एवं दु:ख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। नागालैंड में उग्रवादियों के एक हमले में जवान विजय रावत शहीद हो गए थे।