प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, विकासनगर: पछवादून में कई प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जनसंघर्ष मोर्चा ने बुधवार
संवाद सहयोगी, विकासनगर: पछवादून में कई प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जनसंघर्ष मोर्चा ने बुधवार को हुंकार भरी। कार्यकर्ताओं ने स्कूल संचालकों की लूटखसोट के विरोध में जिला मीडिया प्रभारी पिन्नी शर्मा के नेतृत्व में खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है।
जनसंघर्ष मोर्चा कार्यकर्ता बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग पर प्राइवेट स्कूलों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्कूल संचालकों ने फायदे के लिए मनमर्जी के नियम बना रखे हैं, जिससे अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूलों में किताब व स्कूल ड्रेस के नाम पर मनमाना रुपया वसूला जा रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि प्रवेश के समय ही अभिभावकों से सालभर आयोजित होने वाले शिक्षणेत्तर कार्यक्रमों के लिए निर्धारित समय पर रुपया जमा करने को कहा जा रहा है। साथ ही इन स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश पाए छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव बरता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन निजी स्कूलों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं, जिसके चलते स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। कार्यकर्ताओं ने उद्योग बन चुके स्कूलों के खिलाफ हुंकार भरने के साथ ही शिक्षा विभाग को स्कूलों पर लगाम लगाने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में विजयराम शर्मा, हाजी असद, दिलबाग ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, सलीम मिर्जा, जयदेव नेगी, जयकृत नेगी, सतीश भट्ट, गौरव चौधरी, सचिन, अनिल कुमेड़ी, मनोज राय आदि शामिल रहे।