रामनवमी पर किया गया कन्याओं का पूजन
संवाद सहयोगी, विकासनगर: नगर व आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। नवरात्र पर नवमी को घ
संवाद सहयोगी, विकासनगर: नगर व आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। नवरात्र पर नवमी को घरों में कन्या पूजन कर लोगों ने नौ दिनों से चले रहे उपवास समाप्त कर माता से सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। हनुमदधाम में रामचरित मानस के बाल कांड का पाठ किया गया, जबकि धर्म जागरण समन्वय विभाग ने टिमली में सामूहिक कन्या पूजन कर ग्रामीणों को सुंदरकांड की प्रतियां बांटी।
माता के नवरात्रों के अंतिम दिन राम नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। घरों में सुबह से ही कन्या पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। हनुमदधाम में रामनवमी पर रामचरित मानस के बालकांड का पाठ किया गया। प्रात आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक पाठ के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। सांय को रामचरित मानस की आरती व प्रासाद वितरित किया गया। इस दौरान धाम के अध्यक्ष विष्णु महावर, पंडित ओम प्रकाश खंडूड़ी, दिनेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नवनीत गुप्ता, कमल ठाकुर, प्रकाश शर्मा, सोमा देवी, मदन मोहन, रमेश उनियाल मौजूद रहे। दूसरी धर्म जागरण समन्वय विभाग सती मुनी आश्रम तिमली में सामूहिक कन्या पूजन कर राम नवमी का पर्व मनाया व प्रत्येक परिवार को सुंदर कांड की प्रति वितरित की। धर्म जागरण के जिला संयोजक एडवोकेट अनिल कांडपाल ने कहा सुंदर कांड का पाठ करने से मानव में सदगुणों के विकास के साथ ही सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती है। इस दौरान सुभाष राणा, विनय कुकसाल, संदीप चौधरी, राजेंद्र रावत, अजय सैनी, मदन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मनीष, नीरज आदि मौजूद रहे।