सपा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
डोईवाला: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के रेल व आम बजट को निराशाजनक बताते हुए डोईवाला
डोईवाला: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के रेल व आम बजट को निराशाजनक बताते हुए डोईवाला चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम बजट पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला और गरीबों पर कुठाराघात करने वाला रहा। सपाइयों ने रविवार को धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया।
सपाइयों ने जिलाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ रविवार को धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। कुरैशी ने कहा कि बजट में राज्य को कुछ नहीं मिला। रेल सेवाओं के लिए भी कोई घोषणा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भूमि अध्यादेश बिल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला रहा। गरीब की झोली खाली रह गई। अच्छे दिन की जगह बुरे दिन शुरू हो गए हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि रेल बजट में राज्य को रेल सेवाओं में कुछ भी नहीं मिलने के लिए भाजपा के पांचों सांसद दोषी हैं। पेट्रोलियम पदार्थो में और वृद्धि करके आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। सपा नेता सुभाष चंद, जंग बहादुर राणा, हरि किशन चौहान, मितुल कुमार व सलीम अंसारी ने भी बजट को छलावा बताया। इस दौरान पुतला फूंकने वालों में शराफत सलमानी, सलीम अंसारी, विजय शंकर, नसीम अहमद, रामेश्वर पांडे, रामू सिंह चौहान, अनीस अहमद आदि शामिल थे।