Move to Jagran APP

सूबे में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमस्खलन की आशंका

जागरण संवाददाता, देहरादून: प्रदेश शासन ने एक से तीन फरवरी के मध्य चमोली, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी व पि

By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 10:53 PM (IST)
सूबे में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमस्खलन की आशंका

जागरण संवाददाता, देहरादून: प्रदेश शासन ने एक से तीन फरवरी के मध्य चमोली, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ जनपद के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

loksabha election banner

मुख्य सचिव एन.रविशंकर की ओर से शुक्रवार रात उक्त जनपदों के जिलाधिकारियों के नाम जारी फैक्स में सभी को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को यह भी हिदायत दी है कि स्थानीय लोगों को रेडियो, टीवी, अखबार व अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए हिमस्खलन के संबंध में सचेत किया जाए। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग की ओर से जारी फैक्स में एक से तीन फरवरी के मध्य उक्त जनपदों में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.