82 का हुआ निगम बोर्ड, मनोनीत पार्षदों की शपथ
जागरण संवाददाता, देहरादून: दून का नगर निगम बोर्ड शनिवार को उत्तराखंड का सबसे बड़ा सदन बन गया। विधानसभ
जागरण संवाददाता, देहरादून: दून का नगर निगम बोर्ड शनिवार को उत्तराखंड का सबसे बड़ा सदन बन गया। विधानसभा में 71 सदस्य हैं, जबकि अब दून नगर निगम में कुल 82 सदस्य हो गए हैं। शहर के 60 वार्डो के 60 निर्वाचित पार्षदों, एक मेयर, पांच विधायक, दो सांसदों समेत यहां अब 14 मनोनीत पार्षद बोर्ड के सदस्य बन गए हैं। पहले 10 मनोनीत पार्षद थे मगर राज्य सरकार ने चार पार्षद और मनोनीत कर दिए हैं। चारों नए मनोनीत पार्षदों को शनिवार को मेयर विनोद चमोली ने शपथ दिलाई।
शनिवार को चारों नए मनोनीत पार्षद विकास चौहान, रामू पांडे, अजय शर्मा व गुरमीत सिंह बग्गा अपने समर्थकों व ढोल नगाड़ों समेत नगर निगम पहुंचे। इनके संग मुख्यमंत्री के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुशील राठी भी मौजूद थे। मेयर विनोद चमोली ने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। मेयर ने बताया कि, इन चारों पार्षदों के बाद नगर निगम बोर्ड 82 सदस्यों का बन चुका है। जो प्रदेश का सबसे बड़ा बोर्ड है। मनोनीत पार्षदों ने कहा कि वह शहर के विकास के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। सरकार की नीतियों के तहत जन-जन के विकास कार्यो में निगम का सहयोग करेंगे।
------------
विधायक ने किया बिंदाल का निरीक्षण
मलिन बस्तियों को नियमितीकरण करने के लिए बनी मलिन बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष, संसदीय सचिव एवं विधायक राजकुमार ने शनिवार को बिंदाल बस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने बस्ती वालों को ये जानकारी दी कि मलिन बस्ती के सुधार की कार्ययोजना अंतिम चरण में है और इसकी रिपोर्ट वह जल्द ही मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।