संक्षिप्त समाचार
मुख्यमंत्री ने जताया दुख देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संयुक्त सचिव क्षेत्रपति पाटनी के निधन
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संयुक्त सचिव क्षेत्रपति पाटनी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने दिवंगत आत्मा की शाति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री से मिले दिवाकर भट्ट
देहरादून: पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री हरीश रावत से भेंट की। मुख्यमंत्री श्री रावत ने श्री भट्ट के साथ आए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सीमात व दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।