Move to Jagran APP

मनाया मुलायम का जन्मदिन

ऋषिकेश: सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर तीर्थनगरी के सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्र

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 03:31 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 12:36 AM (IST)
मनाया मुलायम का जन्मदिन

ऋषिकेश: सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर तीर्थनगरी के सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के 76वें जन्मदिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने गंगाजी में दुग्धाभिषेक किया और मां गंगा से उनके दीर्घायु की कामना की। सपा प्रदेश सचिव रमेश गौड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, राजपाल यादव आदि मौजूद थे। वहीं समाजवादी पार्टी उत्ताराखंड लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. केएस बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया। वहीं वीरभद्र मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। उधर, डोईवाला हास्पिटल व मदरसे में सपा कार्यकर्ताओं ने फल बांटे। किड्स व‌र्ल्ड अकेडमी मिल रोड में गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के त्याग व संघर्ष के बदौलत पार्टी मजबूती के साथ फिर उबरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.