Move to Jagran APP

सेवानिवृत्त कर्मचारियों से रिक्त पदों को भरने की तैयारी

By Edited By: Published: Thu, 24 Jul 2014 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jul 2014 01:00 AM (IST)
सेवानिवृत्त कर्मचारियों से रिक्त पदों को भरने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, देहरादून: सचिवालय में समीक्षा अधिकारियों का टोटा चल रहा है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सचिवालय प्रशासन ये पद सेवानिवृत कर्मचारियों के जरिए भरने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर शासन स्तर से कोई निर्णय ले लिया जाएगा।

loksabha election banner

सचिवालय में इस समय समीक्षा अधिकारी के 562 पद हैं। इनमें आधे पद सीधी भर्ती और आधे पद पदोन्नति के हैं। इसमें से सीधी भर्ती से 110 और पदोन्नति के जरिए आए 80 समीक्षा अधिकारी कार्यरत हैं। यानी, 562 पदों के सापेक्ष केवल 190 पर ही समीक्षा अधिकारी तैनात हैं। समीक्षा अधिकारियों की इस कमी के चलते सचिवालय प्रशासन का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसमें फाइलों के त्वरित निस्तारण में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसे देखते हुए सचिवालय प्रशासन नई नियुक्ति न होने तक सेवानिवृत कर्मचारियों के जरिए समीक्षा अधिकारियों के पद को अस्थायी तौर पर भरने का विचार कर रहा है। सचिवालय प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारी भी की जा रही है। सचिव सचिवालय प्रशासन पीएस जंगपांगी का कहना है कि समीक्षा अधिकारियों की कमी है। आयोग से नए अधिकारी मिलने में समय लग सकता है। ऐसे में सेवानिवृत कर्मचारियों के जरिए इन पदों को भरने पर विचार चल रहा है हालांकि इसमें अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सचिवालय प्रशासन के इस कदम से उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ में बैचेनी है। संघ ने इसका विरोध किया है। संघ के महासचिव दीपक जोशी का कहना है कि संघ पद भरने के विरोध में नहीं है लेकिन सेवानिवृत कर्मचारियों को सीधे समीक्षा अधिकारी बनाना उचित नहीं होगा। चूंकि समीक्षा अधिकारी फाइलों में नोटिंग करते हैं ऐसे में यह कार्य काफी अहम है। सहायक समीक्षा अधिकारियों को पदोन्नति देकर समीक्षा अधिकारी बनाया जा सकता है। यह संघ की एक मांग भी है। ऐसे में सहायक समीक्षा अधिकारियों के रिक्त पदों पर बेरोजगारों को नियुक्ति दी जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.