पियानो की धुन पर झूमे बच्चे
देहरादून: स्पिक मैके और हंगरियन कल्चरल सेंटर की ओर से शुक्रवार को वेल्हम ब्वायज स्कूल में संगीत की अनूठी महफिल सजी। हंगरी के संगीतकार बलाज फुले ने जैसे ही पियानो बजाना शुरू किया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
संस्कृति के आदान-प्रदान और सौहार्द को बढ़ावा देने की कड़ी में इस संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले पियानो वादक बलाश फुले कई देशों में अपने कार्यक्रम दे चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने हंगेरियन लोक संस्कृति से जुड़े संगीत की प्रस्तुति दी। एक घंटे की इस प्रस्तुति के दौरान फुले ने हंगरी के अलावा ब्रिटिश संगीत भी पियानों पर बजाया। स्कूल के बच्चों ने संगीत में खासी रुचि दिखाई। फुले ने बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए। फुले ने कहा कि नागरिकों के मन में हर देश की संस्कृति के प्रति सम्मान होना चाहिए। इस मौके पर वेल्हम स्कूल की प्रिंसीपल गुनमीत बिंद्रा, स्पिक मैके की विद्या वासन भी मौजूद थी।