ओएनजीसी प्रबंधन और पदाधिकारी हुए सम्मानित
देहरादून: ओएनजीसी में कार्यरत कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों को फेयर वेज पॉलिसी का लाभ मिलने पर नेशनल यूनियन ऑफ ओएनजीसी इंपलाइज ने ओएनजीसी प्रबंधन और यूनियन पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
शुक्रवार को सम्मान समारोह का शुभारंभ केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने किया। उन्होंने ओएनजीसी के महाप्रबंधक (एचआर) एके शाह, प्रदेश इंटक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, नेशनल यूनियन ऑफ ओएनजीसी इंपलाइज के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला को सम्मानित कर उनके प्रयास की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को 60 साल तक सेवा सुरक्षा देने पर ओएनजीसी की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि अन्य यूनियन के माध्यम से यह पॉलिसी अन्य संस्थानों में भी लागू होगी।
इंटक प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने फेयर वेज पॉलिसी लागू होने को कर्मचारियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि फेयर वेज पॉलिसी हर लिहाज से कर्मचारियों के हितों की रक्षा करती है। इसके लिए संगठन व कर्मचारियों ने लंबा संघर्ष किया है। इस अवसर पर ओमकार बिष्ट, आनंद जोशी, अनिल कुमार, रमेश नौटियाल, अजब सिंह, संदीप कुमार, दिनेश कुमार, संजय चंदोला, डीआर बेलवाल, नबी अहमद आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर