साधु के वेश में आतंकी हमले के अलर्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग
साधु के वेश में आतंकी हमले के अलर्ट के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चंपावत, [जेएनएन]: भारत नेपाल सीमा पर साधु संतों के वेश में आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए एसएसबी व पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने आने जाने वालो की पहचान भी पूछी।
प्रशिद्ध पूर्णागिरी मंदिर के आस पास सतर्कता बड़ा दी है। डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते ने भी चेकिंग अभियान चलाया। बनबसा, शारदा बेराज में भी पेट्रोलिंग की गई। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने बताया की सीमा पर अलर्ट किया गया है। सभी अधिकारीयों को दिशा निर्देशित किया गया है। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नजर नही आई है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोलिंग से हो रही है अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगहबानी
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना रात के अंधेरे में भी पहचान सकेगी दुश्मन को