Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर पं. नेहरू को किया याद

चम्पावत : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 53 वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 05:06 PM (IST)
पुण्यतिथि पर पं. नेहरू को किया याद
पुण्यतिथि पर पं. नेहरू को किया याद

चम्पावत : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 53 वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पं. नेहरू के बताए आदर्शो पर चलने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और पं. नेहरू का भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विकास शाह ने कहा कि देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। आजादी के बाद उन्होंने देश को आगे बढ़ाने व विदेश नीति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने पं. नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया। इस मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष विजय वर्मा, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, नीरज शाह, नंदन तड़ागी, तारा दत्त जोशी, गिरीश पटवा, विमल पांडे, गोकुल गंगोला, हरगोविंद बोहरा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.