शारदा में नहाने गया किशोर डूबा
संवाद सूत्र, टनकपुर: शारदा नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया 16 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना के
संवाद सूत्र, टनकपुर: शारदा नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया 16 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना के बाद पुलिस ने बचाव व राहत कार्य चलाया लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
बुधवार की दोपहर साढे़ तीन बजे नसीम कुरैशी उर्फ मुन्ना 16 पुत्र अख्तर कुरैशी निवासी मस्जिद एरिया अपने दोस्तों के साथ शारदा नदी में नहाने गया हुआ था। वह दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। तभी अचानक तेज बहाव में वह कही गुम हो गया। उसके दोस्तों ने उसे ढूढ़ने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। वह उसको बचाने के लिए तेज लहरों से भी काफी देर जूझे लेकिन उसका कोई पता नही चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्चे के संभावित डूब क्षेत्र में बचाव व राहत कार्य चलाया लेकिन उसका कोई पता नही चल पाया। पुलिस का बचाव राहत कार्य जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी उसकी सलामती की दुआ कर रहे है। नसीम कुरैशी अपने पांच भाई व दो बहनों में सबसे छोटा हैं। उसके पिता मजदूरी का काम करते है। नसीम आज कल रोडवेज बसों डेटिंग पेटिंग का काम कर रहा था।