Move to Jagran APP

पूर्व विधायक पुनेठा व महराना ने छोड़ी भाजपा

संवाद सूत्र, टनकपुर: भाजपा के दो दिग्गज पूर्व विधायक बीना महराना और केसी पुनेठा ने पार्टी की रीति

By Edited By: Published: Fri, 20 Jan 2017 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 04:12 PM (IST)
पूर्व विधायक पुनेठा व महराना ने छोड़ी भाजपा

संवाद सूत्र, टनकपुर: भाजपा के दो दिग्गज पूर्व विधायक बीना महराना और केसी पुनेठा ने पार्टी की रीति-नीति से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को अपना इस्तीफा भेजा है।

loksabha election banner

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक केसी पुनेठा और बीना महराना ने कहा कि वह गलत नीतियों के चलेत वे पार्टी से अलग हो रहे हैं। पूर्व विधायक केसी पुनेठा ने कहा कि पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों को छोड़कर पूंजीवाद की तरफ बढ़ रही है। जमीनी स्तर के कार्यकर्ता की उपेक्षा हो रही है। भाजपा अब भाजपा नहीं रह गई है। वह कांग्रेस युक्त भाजपा हो गई है। पार्टी की इसी नीतियों से दुखी होकर इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब यहां विचार नहीं धनबल हावी हो गया है। इसलिए भाजपा में बने रहने का औचित्य नहीं रह गया है।

पूर्व विधायक बीना महराना ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ भाजपा ने पांच साल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, आज उन्हीं लोगों को गले लगा लिया गया। भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में दो घंटे पहले आए कार्यकर्ता को टिकट दे दिया जाता है। कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा आज खुद ही इसका शिकार हो गई है। हर जगह भाजपा का कार्यकर्ता बगावत कर रहा है। वह पार्टी को छोड़ रहा है। अब भाजपा चाल, चरित्र, चेहरा वाली पार्टी नहीं रह गई है।

समय तय करेगा लड़ेंगे या नहीं

दोनों पूर्व विधायक केसी पुनेठा व बीना महराना ने कहा कि अभी चुनाव लड़ने पर विचार नहीं किया है। अगर जनता चाहेगी तो चुनाव लड़ा जाएगा। वे जनता के बीच जाकर उनसे राय मशवरा करेंगे। अगर जनता आदेश देगी तो चुनाव लड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.