तस्करों ने वन दरोगा पर किया जानलेवा हमला
संवाद सूत्र, टनकपुर: क्षेत्र में तस्करों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ तस्करों ने गश्त कर र
संवाद सूत्र, टनकपुर: क्षेत्र में तस्करों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ तस्करों ने गश्त कर रहे वन विभाग के कर्मी को जान से मारने की कोशिश की। घटना करने के बाद आरोपी नेपाल फरार हो गए। वन दरोगा ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तस्करों को अब किसी का डर नही रहा। यह देखने को मिला शनिवार की देर रात। जब शारदा नदी पर वन तस्करों ने वन कर्मी मुनीश सिंह राणा पर हमला बोल दिया। हर रोज की तरह वन दरोगा मुनीश राणा अपनी टीम के साथ शारदा टापू संख्या 60 पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें कहीं से लकड़ी चीरने की आवाज आई। जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें लकड़ी तस्कर दिखाई दिए। जहां उन पर कुल्हाड़ी से मारने का प्रयास किया गया। लेकिन वह बच गए। फिर तस्करों ने उन पर लात, घूसे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उनके साथ के वन कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद वन तस्कर नदी पार कर नेपाल की तरफ भाग गए। मुनीश राणा ने बताया कि उक्त चार व्यक्तियों को वह अच्छी तरह जानते है। उन्होंने बताया कि आरोपी गुड्डू पुत्र सियाराम, राजू पुत्र जगत सिंह, सोनू पुत्र सियाराम, राकेश पुत्र नाभालूम निवासी टनकपुर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। प्रभारी कोतवाल हरि राम महर ने बताया कि किसी भी आरोपी को नही छोड़ा जाएगा। आरोपियों के नेपाल भागने की संभावना है। अगर जरूरत पड़े तो नेपाली अधिकारियों से भी सहयोग लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जाएगी।