वाहन की चपेट आने से महिला की मौत
चम्पावत। नेशनल हाईवे पर सेवायोजन विभाग के वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी है। घटना के बा
चम्पावत। नेशनल हाईवे पर सेवायोजन विभाग के वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
सोमवार की सुबह जिला सेवायोजन अधिकारी अपने विभागीय वाहन यूए 03जीए- 0015 से जिला मुख्यालय आ रही थी। सुबह करीब 10 बजे धौन कस्बे में उनके वाहन की चपेट आने से ग्राम नायल की हेमा देवी (38) पत्नी नारायण दत्त गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सेवायोजन विभाग के वाहन से ही जिला अस्पताल लाया गया। महिला के सिर व दोनों पाव में गंभीर चोट लगी थी। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी ले जाते समय शाम करीब पौने पांच बजे सितारगंज के समीप घायल महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन मृतका को लेकर वापस गांव लौट रहे है।
कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि चालक हिरासत में लेकर वाहन सीज कर लिया है। आरोपी पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।