दीपावली के बाद होंगे व्यापार मंडल के चुनाव
संवाद सहयोगी, चम्पावत। जिला मुख्यालय में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शाखा के चुनाव दीप
संवाद सहयोगी, चम्पावत। जिला मुख्यालय में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शाखा के चुनाव दीपावली के बाद होंगे। जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू होगा। यह निर्णय जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित व्यापारियों की बैठक में लिया गया।
नगर के एक होटल में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी व प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश जोशी भी उपस्थित रहे। वर्मा व जोशी ने बताया कि चम्पावत में लंबे समय से चुनाव नहीं हुए थे।
वर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारियों की घोषणा दो-तीन दिन में कर ली जाएगी। उसके बाद चुनाव अधिकारी ही सदस्यता व चुनाव की तिथि तय करेंगे। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष वर्मा ने नगर के प्रमुख फर्नीचर व्यापारी सतीश जोशी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, कमलेश राय, बसंत तड़ागी, अमरनाथ सक्टा, श्याम पांडेय, भगवत शरन पांडेय, रविंद्र तड़ागी, कैलाश अधिकारी, दीपक तड़ागी लारा, कैलाश आदि उपस्थित रहे।