बूथ स्तर पर दीं केंद्र की योजनाओं की जानकारी
चम्पावत : भाजपा जिला महामंत्री रामदत्त जोशी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन महर ने सीमांत तल्लादेश का भ्रम
चम्पावत : भाजपा जिला महामंत्री रामदत्त जोशी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन महर ने सीमांत तल्लादेश का भ्रमण कर बूथ कार्यशालाओं का आयोजन किया। इसमें बूथ अध्यक्ष व उनकी टोली को बूथ की मजबूती के टिप्स दिए।
खोकिया, मंच, हरम, रमैला, दूबड़, लेटी, सिमियाउरी, कारी, तामली और पोलप में आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। पत्रकों के माध्यम से भी जन-जन तक इन योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। मदन महर ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार एवं स्थानीय विधायक पर तल्लादेश की उपेक्षा का आरोप लगाया। जिला मंत्री श्याम राम ने दूरदराज के लोगों को आधार कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। इस दौरान खोकिया से महेश पुनेठा, सौराई से कैलाश बोहरा, कारी से डूंगर सिंह, सिमिया से केदार सिंह, पोलप से प्रेम राम, जगत सिंह, रियासी से सतीश सिंह, मोस्टा से नवीन सिंह, अमर राम, सतीश पुनेठा, कमल राम थे।