नेहरू के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प
संवाद सहयोगी, चम्पावत : देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसि
By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 06:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चम्पावत : देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विकास साह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में उनका योगदान अहम रहा है। कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर नंदन तड़ागी, मयूख चौधरी, दान सिंह भंडारी, राम सिंह मनराल, लक्ष्मण सिंह महर, त्रिलोक सिंह, मोहन खोलिया, देव सिंह महर, नीरज साह, गिरीश पटवा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें