भाजयुमो ने फूंका सीईओ का पुतला
संवाद सूत्र, बनबसा : मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेशों के बाद भी मुख्य शिक्षाधिकारी द्वारा पीटीए शिक्षकों
संवाद सूत्र, बनबसा : मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेशों के बाद भी मुख्य शिक्षाधिकारी द्वारा पीटीए शिक्षकों को नियुक्ति न दिये जाने से भाजयुमो कार्यकर्ताओं का गुरुवार को पारा गरम हो गया है। उन्होंने विरोध में सीईओ एनसी पाठक का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्य शिक्षाधिकारी के पुतले के साथ नगर में जलूस निकालकर प्रर्दशन किया। मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि पीटीए शिक्षक कमलेश भट्ट, मनमोहन गोस्वामी तथा देवेन्द्र कापड़ी को जिलाधिकारी की जाच के बाद उन्हें मानदेय की परिधि में लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इनकी पक्की नियुक्ति का रास्ता साफ हो सके। इसके बावजूद भी सीईओ ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जबकि तीनो पीटीए शिक्षक लंबे समय से विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीटीए शिक्षकों का मामला शीघ्र हल नही किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में आदेश चौहान, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, लोकेंद्र चंद, पवन, चंदन, रिजवान, सूरज जोशी, विनोद चंद, विनोद जोशी, कमल चंद आदि शामिल रहे।