Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

बनबसा : भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल व भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने की

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 10:08 PM (IST)
भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

बनबसा : भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल व भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने की माग को लेकर भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हेमा जोशी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के चम्पावत आगमन पर उनका विरोध किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले के साथ नगर में जलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। मेडिकल तिराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा विधायक एवं कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर उनका जबरन उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। जिसको कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। पुतले फूंकने वालों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडेय, मंडल महामंत्री उमेद सिंह नेगी, डिगंबर पांडेय, प्रेम सिंह रावत, विनीत जोशी, संजय ठाकुर, कमरूद्दीन, रानी कापड़ी, रूकमणी उनियाल, विमला बिष्ट, हरीश पांडेय, प्रमोद गुप्ता आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.