Move to Jagran APP

चार लाख सदस्य बनाएगी भाजयुमो

लोहाघाट : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बीजीपी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मोटर स्टेशन चौर

By Edited By: Published: Mon, 19 Jan 2015 09:34 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jan 2015 09:34 PM (IST)
चार लाख सदस्य बनाएगी भाजयुमो

लोहाघाट : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बीजीपी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मोटर स्टेशन चौराहे में स्टाल लगाकर सदस्यता अभियान में प्रतिभाग किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान सैंकड़ों लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई गई। अभियान में उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गणेश ठकुराठी ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश में चार लाख सदस्य संगठन के साथ जोडे़गा। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा 21 जनवरी को नैनीताल में बैठक करेगा। विधायक फत्र्याल ने लोगों से भाजपा की सदस्यता लेते हुए देश को विकास की ओर ले जाने की बात कही। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मोहित पाठक, सदस्यता प्रमुख प्रकाश बोहरा, ग्राम प्रधान हरीश मथेला, मंडल अध्यक्ष विनोद ढेक, श्याम सिंह ढेक, दीपक जोशी, ललित कुंवर, महेन्द्र अधिकारी, विक्रम गोस्वामी, नीरज बोहरा, मनोज तड़ागी, नरेश फत्र्याल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.