भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएं आवाज
लोहाघाट : छमनिया चौड़ स्थित आइटीबीपी की 36वीं वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हो गया
लोहाघाट : छमनिया चौड़ स्थित आइटीबीपी की 36वीं वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। जिसका आगाज आइटीबीपी के कमांडेंट आनंद सिंह यर्सो द्वारा किया गया। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में होने वाले किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़ा होना चाहिए। हमें भ्रष्टाचार को मूकदर्शक बनकर नहीं देखना चाहिए बल्कि उसके खिलाफ आवाज बुलंद कर लोगों को जागरूक करना चाहिए। उनका कहना था कि अभी भी हमारा देश पूर्ण तरीके से शिक्षित नहीं हुआ है। जिसका फायदा कुछ असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। उन्होंने जवानों से भ्रष्टाचार सहित समाज में फैली अन्य बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान सेनानी द्वारा सभी जवानों को शपथ दिलाई गई। सर्तकता जागरूकता सप्ताह एक नंवबर तक चलेगा। इस मौके पर भानु प्रताप, सरवजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, भुपेश नौटियाल आदि उपस्थित थे।