'जुगाड़' की पटरी पर दौड़ता ट्रैफिक
लोहाघाट : नगर में जाम की समस्या फिर सुरसा का मुंह बनने लगी है। जाम के कारण लोगों को भारी फजीहत हो रह
लोहाघाट : नगर में जाम की समस्या फिर सुरसा का मुंह बनने लगी है। जाम के कारण लोगों को भारी फजीहत हो रही है। त्यौहारों के सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों से आवाजाही बढ़ने से समस्या गंभीर होती जा रही है। वहीं पुलिस-प्रशासन जाम से निजात दिलाने के गंभीर नहीं दिख रहा है। पीआरडी जवानों के भरोसे नगर का ट्रैफिक छोड़ा गया है।
प्रशासन द्वारा जब से पीआरडी जवानों के हाथों में यातायात व्यवस्था की बागडोर दी है, तब से यातायात व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है। मनचले वाहन चालक व युवाओं के बुलंद हौंसले के आगे पीआरडी जवान बेबस नजर आते हैं। जिसका जहां मन किया, वहीं पर वाहन खड़ा कर दिया। वाहन चालक जवानों से सीधे मुंह तक बात नहीं करते हैं। मजबूर पीआरडी जवान मुंह ताकते रहते हैं। गैस गोदाम से लेकर पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड तक आडे़-तिरछे खडे़ वाहनों के कारण आए दिन लगने वाले जाम के कारण यातायात व्यवस्था तो ध्वस्त हो रही है, साथ ही यात्रियों व राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।