चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी आक्रोशित
गैरसैंण: गैरसैंण नगर क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार संघ ने चेतावनी
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 05:24 PM (IST)
गैरसैंण: गैरसैंण नगर क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार संघ ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने एक हफ्ते के भीतर चोरों को न पकड़ा तो आंदोलन किया जाएगा।
व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछले दस दिन में नगर में छोटी-बड़ी दर्जन भर चोरी की घटनायें हो चुकी हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है। बैठक में संगठन के महामंत्री धनी राम, कोषाध्यक्ष रणजीत शाह, हरीश बिष्ट, गौरव शाह, राकेश बरमोला, केवल राम, गोपाल पंत, पूरन नेगी, प्रभात चौहान, पुष्कर सिंह, लक्ष्मण सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें