भर्ती रैली में 414 युवा दौड़ मेंसफल
गौचर: शहर में सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन उत्तरकाशी एवं जनपद चमोली के कर्णप्रयाग व पोखरी तहसील के 3
गौचर: शहर में सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन उत्तरकाशी एवं जनपद चमोली के कर्णप्रयाग व पोखरी तहसील के 3148 युवाओं ने शिरकत की। इनमें से 414 युवा ही अगले दौर में प्रवेश पा सके।
गुरुवार को भर्ती रैली के लिए उत्तरकाशी जनपद से 3166 तथा जनपद चमोली की कर्णप्रयाग व पोखरी तहसील के 1810 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। जिसमें से 1826 युवा किन्हीं कारणों से भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। भर्ती प्रक्रिया सुबह पांच बजे प्रारंभ हुई। युवाओं को हवाई पट्टी में एकत्र कर कतारबद्ध तरीके से भर्तीस्थल मेला मैदान में लाया गया। जहां पहले युवाओं की ऊंचाई नापजोख के बाद 1600 मी. की दौड़ को 5 मिनट व 30 सेकेंड में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। जिसमें से 414 सफल युवाओं को अन्य परीक्षणों के लिए चुना गया। जबकि दौड़ में असफल रहे युवाओं को वापस भेज दिया गया। भर्ती रैली के दौरान दौड़ में कई युवा गिर कर चोटिल हो गये। भर्ती रैली का जायजा लेने उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग केएन गोस्वामी भी गौचर मेला मैदान पहुंचे। जबकि रैली को सफल बनाने में भर्ती रैली निदेशक कर्नल एएस मंगत, उपनिदेशक भर्ती संदीप सहगल, भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर कुलदीप राज के अलावा सेना के अधिकारी व जवान जुटे रहे।