कामकाज प्रभावित
कर्णप्रयाग: उत्तराखंड कलक्ट्रेट कर्णप्रयाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 09:09 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 09:09 PM (IST)
कर्णप्रयाग: उत्तराखंड कलक्ट्रेट कर्णप्रयाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। पांच सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से लोगों के आवश्यक प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य प्रभावित हो गये हैं। कर्णप्रयाग में रघुवीर सिंह, मंजू नेगी, जेपी पुरोहित ने कहा कि शासन उनकी मांगों को अनदेखा कर रहा है। गैरसैंण तहसील में कर्मचारियों सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र कनवासी, बिरेन्द्र कुमार व तोता सिंह ने बताया कि कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें