स्वामी शांतानंद हुए ब्रह्मलीन, दी जल समाधि
हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी स्थित जगदीश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शांतानंद ब्रह्मलीन हो गए। उनक
हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी स्थित जगदीश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शांतानंद ब्रह्मलीन हो गए। उनका स्वास्थ्य काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके ब्रह्मलीन होने से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। संतों की उपस्थिति में उन्हें घाट नंबर 10 पर जल समाधि दी गई।
इस मौके पर श्री जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने स्वामी शांतानंद के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया। कहा कि गुरुजनों की सेवा और संत महापुरूषों का सम्मान करने वाले मधुरभाषी और व्यवहार कुशल ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद एक तपस्वी संत थे। उनके ब्रह्मलीन होने से संत समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि अपनी व्यवहार कुशलता के चलते ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद सभी संतों को प्रिय थे। इस दौरान स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज, सतपाल ब्रह्मचारी, डॉ. स्वामी श्यामसुन्दरदास शास्त्री, स्वामी गोपाल मुनि सहित धर्मनगरी के तमाम संतों ने उनके अचानक ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया।