नेपाली मजदूर का शव बरामद
कर्णप्रयाग : नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग अंतर्गत पोखरी पुल के समीप अलकनंदा नदी किनारे पुलिस को नेपाली मजद
By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 06:23 PM (IST)
कर्णप्रयाग : नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग अंतर्गत पोखरी पुल के समीप अलकनंदा नदी किनारे पुलिस को नेपाली मजदूर का शव बरामद हुआ है।
एसआइ केके सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे नदी की ओर गए एक मजदूर ने जानकारी दी कि एक नेपाली मजदूर का शव नदी में तैर रहा है। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शव को नदी से निकाला और अन्य मजदूरों से पहचान करायी। उन्होंने मृतक की पहचान 65 वर्षीय लाटा बहादुर के रूप में की जो नगर में मजदूरी करता था और कई दिन से बीमार चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें