जिला अस्पताल में चलाया पौधरोपण अभियान
गोपेश्वर: संकल्प अभियान के तहत चमोली के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर की भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया गया
By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 03:47 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 03:47 PM (IST)
गोपेश्वर: संकल्प अभियान के तहत चमोली के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर की भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में संकल्प अभियान के सदस्यों के अलावा जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
जिला चिकित्सालय के कर्मचारी भुवन चंद्र डिमरी के सेवानिवृत्ति पर संकल्प अभियान द्वारा जिला अस्पताल की बंजर भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति के बाद भी श्री डिमरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की बात कही। यहां पर तुलसी, रुद्राक्ष, चंपा की पौधें रोपी गई। कार्यक्रम में मनोज बिष्ट, रमेश नेगी, हरीश मैखुरी, गुलाब ¨सह, डा.टीएस डुंगरियाल समेत कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें