ई-डिस्ट्रिक्ट से निर्गत होंगे प्रमाण पत्र
गोपेश्वर: सोमवार को जिला अधिकारी सभागार में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक में जिलाधिका
By Edited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 05:51 PM (IST)
गोपेश्वर: सोमवार को जिला अधिकारी सभागार में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने ई-डिस्ट्रिक्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ई-डिस्ट्रक्ट के माध्यम से प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे। इसके लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व पटवारियों को ऑन लाइन प्रमाण पत्र निर्गत करने का प्रशिक्षण एनआइसी के माध्यम से दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित विकास कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी गैरसैंण केएस नेगी, कर्णप्रयाग विवेक प्रकाश, पोखरी केएन गोस्वामी व चमोली रामजी शरण शर्मा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें