प्रमाण पत्र न बनने से आवेदक परेशान
पोखरी: तहसील पोखरी में लोगों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ब
By Edited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 05:49 PM (IST)
पोखरी: तहसील पोखरी में लोगों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार चक्कर काटने के बाद भी कर्मचारी आवेदकों के प्रमाण पत्र समय पर निर्गत नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कई अभ्यर्थी पटवारी और राजस्व उपनिरीक्षक के लिए आवेदन नहीं कर पाए। इस वजह से अभ्यर्थियों में रोष है। वहीं इस संबंध में एसडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों को समय पर प्रमाण पत्र निर्गत करने के आदेश दे दिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें