अधिकाश्ा सीटों पर लड़ेगी यूकेडी: ऐरी
गोपेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में दल मजब
गोपेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में दल मजबूती से अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशियों को खड़ा करेगा। साथ ही दो नवंबर को गैरसैंण में प्रस्तावित विस सत्र में यूकेडी जन समस्याओं के मुद्दे पर गैरसैंण विधानसभा का घेराव भी करेगा।
सोमवार को लोनिवि के निरीक्षण भवन में काशी सिंह ऐरी ने बीजेपी और काग्रेस पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वहीं कांग्रेस स्थाई राजधानी के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है। इससे पहले लोनिवि निरीक्षण भवन में ही उक्रांद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भूपाल सिंह गुसांई को दल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। आत्माराम घिल्डियाल को जिलाध्यक्ष तथा अब्बल सिंह भंडारी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष घाट केशवानंद सती, जोशीमठ ब्लाक अध्यक्ष राकेश झिंक्वांण समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।