Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार मिटाने को जन लोकपाल विधेयक जरूरी

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: आम आदमी पार्टी (आप) के विधानसभा दिल्ली कैंट विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो ने

By Edited By: Published: Sun, 11 Oct 2015 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2015 05:46 PM (IST)
भ्रष्टाचार मिटाने को जन लोकपाल विधेयक जरूरी

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: आम आदमी पार्टी (आप) के विधानसभा दिल्ली कैंट विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो ने कहा कि पार्टी का गठन जन लोकपाल विधेयक के लिए हुआ था। इस विधेयक को लाने के लिए दिल्ली सरकार अभी भी भरसक प्रयास कर रही है। जन लोकपाल विधेयक बनने के बाद भ्रष्टाचार पूरी तरह से मिट जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समाचार चैनलों का संचालन एक बड़ा उद्यमी ग्रुप कर रहा है, जिससे पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मंत्रियों को खतरा है।

loksabha election banner

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो ने कहा कि देश में जो कानून बनाए गए हैं। उन कानूनों में भी कई तरह की खामियां हैं। इन खामियों की वजह से ही आज भ्रष्टाचार देश में जड़े जमा चुका है। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कई बार इन कानूनों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आम आदमी पार्टी का मकसद जन लोकपाल विधेयक लाकर भारतवर्ष से संपूर्ण रूप से भ्रष्टाचार को समाप्त करना भी है। आरोप लगाया कि एक उद्यमी ग्रुप के हाथों में खेल रहे कुछ समाचार चैनल भाजपा व कांग्रेस पार्टियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी के विरुद्ध अनर्गल समाचार दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि अरविंद केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को युद्ध स्तर पर लड़ रही है। लिहाजा अरविंद केजरीवाल व आप विधायकों को देश की बड़ी कंपनियों से भी खतरा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.