आइटीबीपी ने लक्ष्मण गंगा पर दो अस्थाई पुल बनाए
रविवार को आइटीबीपी ने भ्युडार में लक्ष्मण गंगा पर दो अस्थाई पुल बनाए हैं। यहां घांघरिया में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
By sunil negiEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2015 04:16 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2015 04:18 PM (IST)
गोपेश्वर। रविवार को आइटीबीपी ने भ्युडार में लक्ष्मण गंगा पर दो अस्थाई पुल बनाए हैं। यहां घांघरिया में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
बता दें बीते दिनों हुई भारी बारिश से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भ्युडार में लक्ष्मण गंगा पर बने पुल बह गये थे। इससे घांघरिया में तीर्थयात्री फंस गए थे। रविवार को आइटीबीपी ने लक्ष्मण गंगा पर दो अस्थाई पुलों का निर्माण किया है। सेना की देख रेख में घांघरिया में फंसे तीर्थयात्रियों को निकाला जा रहा है।
पढ़ें-उत्तराखंड में मौसम साफ, बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा बाधित
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें