हत्या के मामले में एक गिरफ्तार
गैरसैंण: ढाई माह पूर्व गैरसैंण के दीवालीखाल में पूजा देवी की मौत के मामले में शनिवार को नामजद चार आर
गैरसैंण: ढाई माह पूर्व गैरसैंण के दीवालीखाल में पूजा देवी की मौत के मामले में शनिवार को नामजद चार आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष गैरसैंण कुंदन राम ने इस संबंध में बताया कि बताया कि नामजद सास वसंती देवी को गिरफ्तार कर जिला जेल पुरसाड़ी भेज दिया गया है। जबकि गढ़वाल राइफल्स में तैनात मृतका के पति के बार्डर डूयटी पर होने के चलते गिरफ्तारी नही हो सकी है। अन्य दो आरोपियों की विवेचना जारी है। बता दें कि 12 मार्च को गैरसैंण के दीवालीखाल निवासी प्रदीप सिंह की 24 वर्षीय पत्नी पूजा देवी का शव बंद कमरे में छत से लटका मिला था। मृतक की कलाई पर परिजनों के प्रताड़ित करने की बात लिखी पाई गई थी। मृतक के पिता नगली निवासी दयाल सिंह ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति प्रदीप सिंह, सास वसंती देवी, जेठ मनमोहन सिंह सहित चार लोगों को मामले में नामजद किया था।