शिक्षा की गुणवत्ता को शिक्षक समर्पित होकर करें कार्य
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षा में ग
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर चर्चा की गई।
विकासखंड गैरसैंण के सलियाणा कन्या जूनियर हाईस्कूल में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बीएल वर्मा ने कहा कि आज शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों में नकारात्मक सोच उभर रही है, जबकि सरकारी विद्यालयों में आज भी बेहतर ज्ञान रखने वाले शिक्षक मौजूद हैं। ऐसे में हमें शिक्षा के प्रति गंभीर होकर शिष्यों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए समर्पित भावना से काम करना होगा। गोष्ठी के दूसरे सत्र में शिक्षक संगठन का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोक सिंह खत्री ने 25 मतों से विजय हासिल की। अध्यक्ष पद पर त्रिलोक सिंह खत्री को 51 मत, दिगंबर गैड़ी को 26 मत व महेश रोहियाल को छह मत मिले। मंत्री पद पर राजेंद्र वर्मा ने 54 मत पाकर प्रतिद्वंदी राजेश सिरस्वाल को 25 मतो से हराया।
दूसरी ओर थराली विकास खंड में भी राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के चुनावों में अध्यक्ष पद पर शेरी लाल सोनियाल ने 13 मतों से विजय हासिल की। अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी हरपाल सिंह बिष्ट को नौ व अवतार सिंह रावत को 12 मत मिले। महामंत्री पद पर रंजीत सिंह गिरी ने प्रतिद्वंदी प्रताप राम को 28 मतों से पराजित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवतार सिंह रावत, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी भुवन चंद डिमरी, नरेंद्र सिंह रावत, राजे सिंह बिष्ट, बिंदी लाल आर्य, बालकृष्ण देवराड़ी, प्रयाग चंद चंदोला, आनंद कंडवाल, गणेशी आर्य आदि ने विचार व्यक्त किए।