जंगल गई महिला का नहीं जगा पता
देवाल : पति व बेटे को घेस घेरूघाना के जंगल मिलने जा रही घेस गांव की लापता बलपा देवी का एक सप्ताह बाद
देवाल : पति व बेटे को घेस घेरूघाना के जंगल मिलने जा रही घेस गांव की लापता बलपा देवी का एक सप्ताह बाद भी पता नहीं लग सका है। इस बीच ग्रामीणों ने पूरे जंगल को खोज डाला है। वहीं राजस्व पुलिस की टीम भी घेस गांव पहुंच गई है। ग्रामीणों ने महिला को ढूंढ़ने के लिए जिला आपदा प्रबंधन टीम व रेस्क्यू टीम को भेजने की मांग की है।
ज्ञात हो कि घेस गांव निवासी बलपा देवी 14 दिसंबर को बर्फबारी शुरू होते ही गांव से पांच किमी दूर घेरूघाना के जंगल में 200 बकरियों के साथ छानियों में रह रहे अपने पति व बेटे को सामान देने रवाना हुई थी। लेकिन, वह पति व बेटे तक नहीं पहुंच पाई। इसी दिन से क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई थी। पिछले सात दिनों से ग्रामीण लापता महिला की खोजबीन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान नरेन्द्र बिष्ट ने महिला की खोजबीन के लिए रेस्क्यू टीम को भेजने की मांग उठाई है। राजस्व उपनिरीक्षक घेस मकर सिंह व दुर्गा प्रसाद ने बताया कि महिला की खोजबीन जारी है बर्फबारी अधिक होने से अभी तक पता नहीं चल सका है।