मां ऊमादेवी दे रही भक्तों को आशीष
पोखरी : ग्राम डुंगर की ऊमादेवी भारी बर्फबारी के बाद भी अपनी यात्रा पर हैं। गत चार दिन से यहां पोखरी,
By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 04:21 AM (IST)
पोखरी : ग्राम डुंगर की ऊमादेवी भारी बर्फबारी के बाद भी अपनी यात्रा पर हैं। गत चार दिन से यहां पोखरी, विनायकधार, मयाणी व गुनियाला में भ्रमण कर क्षेत्र में ही विश्राम कर रही हैं। डोली के साथ सत्तर वर्षीय रामचंद्रसिंह व छियत्तर वर्षीय बचनसिंह भारी बर्फ में नंगे पांव चल रहे हैं। इनका कहना हैं कि देवी माँ की कृपा से इन्हें कोई तकलीफ नहीं है न ही ठंड लगती है। देवरा यात्रा में अध्यक्ष विजयपालसिंह नेगी, गजेन्द्रसिंह नेगी, देवी के पश्वा शिशुपालसिंह बत्र्वाल, भूतनाथ के पश्वा रणजीसिंह, तुंगनाथ के पश्वा राजवरसिंह के अलावा कई अन्य लोग साथ में चल रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें